डिविडेंड की बरसात: 2 से 6 फरवरी के बीच निवेशकों को मुनाफा बांटेंगी ये कंपनियां

मुंबई-शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता बोनस का रहने वाला है। 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच बाजार में हलचल तेज रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस दौरान बड़ी, मझोली और जानी-मानी कंपनियां अपने मुनाफे का हिस्सा निवेशकों के साथ बांटेंगी। डिविडेंड उन निवेशकों के लिए खास मायने रखता है, जो लंबे समय तक शेयर पकड़े रहते हैं और नियमित आमदनी चाहते हैं। यही वजह है कि डिविडेंड सीजन आते ही बाजार में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

2 फरवरी 2026 को डिविडेंड देने वाली कंपनियां- बालकृष्णा इंडस्ट्रीज 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल): 10 रुपये का अंतरिम लाभांश। गोपाल स्नैक्स : 0.35 रुपये का अंतरिम लाभांश। एलटी फूड्स: 1 रुपये का अंतरिम लाभांश। मेट्रो ब्रांड्स: 3 रुपये का अंतरिम लाभांश शेयर इंडिया सिक्योरिटीज: 0.40 रुपये का अंतरिम लाभांश

सियाराम सिल्क मिल्स : 3 रुपये का अंतरिम लाभांश

3 फरवरी 2026 को लाभांश वितरण वाली कंपनी

कोचीन शिपयार्ड: 3.50 रुपये का अंतरिम लाभांश। जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स: 0.75 रुपये का अंतरिम लाभांश। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स: 7.15 रुपये का अंतरिम लाभांश। सिम्फनी: 2 रुपये का अंतरिम लाभांश। वैभव ग्लोबल : 1.50 रुपये का अंतरिम लाभांश

4 फरवरी 2026 को डिविडेंड देने वाली कंपनियां

ऑलडिजी टेक: 30 रुपये का अंतरिम लाभांश। एप्कोटेक्स इंडस्ट्रीज: 2.50 रुपये का अंतरिम लाभांश। कार्बोरंडम यूनिवर्सल: 1.50 रुपये का अंतरिम लाभांश। कोरोमंडल इंटरनेशनल : 9 रुपये का अंतरिम लाभांश। क्रिज़ैक: 8 रुपये का अंतरिम लाभांश। डोलट अल्गोटेक: 0.10 रुपये का अंतरिम लाभांश। फ्लेयर राइटिंग : 0.50 रुपये का अंतरिम लाभांश। ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग : 9 रुपये का अंतरिम लाभांश। जिलेट इंडिया: 60 रुपये का विशेष और 120 रुपये का अंतरिम लाभांश। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX): 1.50 रुपये का अंतरिम लाभांश। आईटीसी : 6.50 रुपये का अंतरिम लाभांश। केपीआईटी टेक्नोलॉजीज: 2.25 रुपये का अंतरिम लाभांश

5 फरवरी 2026 को डिविडेंड देने वाली कंपनियां

डॉ. लाल पैथलैब्स : 3.50 रुपये का अंतरिम लाभांश। मॉयल : 3.53 रुपये का अंतरिम लाभांश। प्रॉक्टर एंड गैंबल : 170 रुपये का अंतरिम और  25 रुपये का विशेष लाभांश। स्टाइरेनिक्स परफॉर्मेंस मटेरियल्स लिमिटेड: 23 रुपये का अंतरिम लाभांश

6 फरवरी 2026 को डिविडेंड देने वाली कंपनियां

Accelya Solutions : 45 रुपये का अंतरिम लाभांश । बी2बी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज : अंतरिम लाभांश। कंट्रोल प्रिंट: 4 रुपये का अंतरिम लाभांश। हुडको: 1.15 रुपये का अंतरिम लाभांश। नाल्को : 4.50 रुपये का अंतरिम लाभांश। नेस्ले: 7 रुपये का अंतरिम लाभांश। एनटीपीसी : 2.75 रुपये का अंतरिम लाभांश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *