भारत का चीन को एक्सपोर्ट अप्रैल-नवंबर में 32.83% बढ़कर 12.22 अरब डॉलर पर
मुंबई- भारत का चीन को एक्सपोर्ट अप्रैल-नवंबर 2025 में भारत का चीन को एक्सपोर्ट 32.83% बढ़कर 12.22 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 9.20 बिलियन डॉलर रुपए रहा था। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बताया, यह बढ़ोतरी ट्रेड डिमांड मजबूत होने और एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस बेहतर होने का संकेत दे रही है।
2025-26 में एक्सपोर्ट की शुरुआत अप्रैल में 1.39 बिलियन डॉलर से हुई। मई में यह बढ़कर 1.62 अरब डॉलर हो गया। साल के मध्य में थोड़ी कमी आई, लेकिन सितंबर से फिर रफ्तार पकड़ी। सितंबर में 1.46 अरब डॉलर, अक्टूबर में 1.63 अरब डॉलर और नवंबर में शीर्ष पर पहुंचकर 2.20 अरब डॉलर हो गया था।
तुलना करें तो 2024-25 में एक्सपोर्ट काफी सुस्त रहा था। अप्रैल में 1.25 अरब डॉलर से शुरू होकर अगस्त में 0.99 अरब डॉलर तक गिर गया था। फिर थोड़ा रिकवर होकर नवंबर में 1.16 अरब डॉलर रहा था। चीन के अलावा अमेरिका को एक्सपोर्ट भी मजबूत रहा है। नवंबर में अमेरिका को एक्सपोर्ट 21% से ज्यादा बढ़कर 6.92 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल नवंबर में 5.71 अरब डॉलर था।
अक्टूबर में अमेरिका को एक्सपोर्ट 9% गिरकर 6.31 अरब डॉलर रहा था, जो एक साल पहले 6.91 अरब डॉलर था। नवंबर में मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट घटकर 24.53 बिलियन डॉलर रह गया, जो अक्टूबर में 41.68 बिलियन डॉलर था। मर्चेंडाइज और सर्विसेज मिलाकर नवंबर 2025 में कुल एक्सपोर्ट 73.99 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल नवंबर में 64.05 बिलियन डॉलर था।

