टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को मिली 156 करोड़ रुपये की भारी सैलरी

मुंबई- टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2024-25 में 155.81 करोड़ रुपए की सैलरी मिली, जो 2023-24 के 135 करोड़ रुपये से 15% ज्यादा है। एन चंद्रशेखरन किसी भारतीय कंपनी में सबसे अधिक वेतन पाने वाले प्रोफेशनल चीफ हैं।

इस बार कंपनी के प्रॉफिट गिरने के बावजूद उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, CFO सौरभ अग्रवाल की कमाई में 8% का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान टाटा संस के प्रोफिट में 24.3% की गिरावट आई है। कंपनी का प्रोफिट पिछले साल के 34,654 करोड़ रुपए से घटकर 26,232 करोड़ रुपए रह गया है।

एन चंद्रशेखरन को 2017 में टाटा संस का चैयरमेन बनाया गया था। वो 2027 में टाटा संस के चैयरमेन रहेंगे। चंद्रशेखरन को इस साल 15.1 करोड़ रुपए सैलरी और बेनिफिट्स के तौर पर मिले, जबकि बाकी का बड़ा हिस्सा यानी 140.7 करोड़ रुपए प्रॉफिट पर कमीशन के रूप में मिला। पिछले साल उनके कमीशन की दर 0.4% थी, जो अब बढ़कर 0.6% हो गई है, यानी कंपनी का प्रॉफिट जितना कम हुआ, उतना उनकी कमाई पर असर नहीं पड़ा। दूसरी ओर, टाटा संस का नेट प्रॉफिट 24.3% गिरकर 26,232 करोड़ रुपए रह गया है।

टाटा संस में चंद्रशेखरन के अलावा भी कुछ लोगों की कमाई में बदलाव हुआ। CFO सौरभ अग्रवाल को 32.7 करोड़ रुपए मिले, जो पिछले साल से 7.7% ज्यादा है। वहीं, रतन टाटा के निधन के बाद अक्टूबर 2024 में बोर्ड में शामिल हुए नोएल टाटा को 1.42 करोड़ रुपए कमीशन के तौर पर मिले। रिटायर हुए लियो पुरी को 3.13 करोड़ और भास्कर भट को 1.33 करोड़ रुपए मिले। टाटा ट्रस्ट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले वेणु श्रीनिवासन ने कमीशन लेने से मना कर दिया।

टाटा संस का प्रॉफिट भले ही गिरा हो, लेकिन कंपनी की नेटवर्थ 38% बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपए हुई और कैश बैलेंस अब कर्ज से ज्यादा है। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप FY24 में 47% बढ़कर 30.37 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिसमें TCS, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील का बड़ा योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *