अंबानी के इस राइट हैंड ने 75 करोड़ की सैलरी छोड़ अपनाया साधु का जीवन

मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगी प्रकाश शाह ने साधु जीवन अपना लिया है। सांसारिक जीवन से संन्यास लेने के लिए उन्होंने 75 करोड़ रुपये की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे।

प्रकाश शाह ने 63 साल की उम्र में उन्होंने रिटायरमेंट लिया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने ‘दीक्षा’ ले ली। प्रकाश शाह और उनकी पत्नी नैना शाह ने महावीर जयंती के अवसर पर दीक्षा ग्रहण की। वह बहुत पहले ही दीक्षा लेना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे कुछ समय के लिए टाल दिया था। दीक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति सादा जीवन जाता है। साथ ही वह मोक्ष पाने के लिए अच्छे कर्म करता है।

प्रकाश शाह ने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने IIT बॉम्बे से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है। उनकी पत्नी कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। उनके दो बेटे हैं। उनके एक बेटे ने कुछ साल पहले दीक्षा ले ली थी। उनके दूसरे बेटे की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिटायर होने का फैसला करते समय शाह 75 करोड़ रुपये का सालाना वेतन पा रहे थे। उन्होंने भौतिक सुख-सुविधाओं को त्याग कर आत्मिक शांति और मोक्ष की राह को चुना है। एक साधु के रूप में वह अब नंगे पैर चलते हैं। साधारण सफेद कपड़े पहनते हैं और भिक्षा पर जीवन यापन करते हैं। शाह अब 64 साल के हैं। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *