डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर के लिए यह तरीका है काफी कारगर, जानिए
मुंबई- भारत में मसालों का भंडार है, जो शरीर की कई बड़ी बीमारियों का अंत कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट हींग को जादुई मसाला मानते हैं, जो डायबिटिज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह इतनी सारी दिक्कतों को खत्म कर सकता है कि लाखों लोगों की दवाई छूट सकती है।
इनमें सबसे सही हींग है। हींग खाने के फायदे कई हैं। इन खतरनाक समस्याओं को खत्म करने के लिए हींग खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। हमारी रसोई में यह जादुई मसाला रखा है। जिसे अक्सर गैस, पेट फूलने और खाना पचाने के लिए उपयोग करते हैं। लेकिन यह केवल एक फायदा है, इसके अलावा भी कई छिपे हुए फायदे हैं।
कुछ लोगों को राजमा, चना, फली, दाल, गोभी खाने से गैस बनने लगती है। इसके साथ ब्लोटिंग और एसिडिटी भी हो सकती है। हींग में कार्मिनेटिव प्रोपर्टी होती हैं, जो खाने को तोड़कर पचाने में आसान बनाते हैं। हींग को खाना बनाते समय एक चुटकी डालकर ले सकते हैं। खाना खाने के 30 मिनट बाद गरम पानी में एक चुटकी डालकर ले सकते हैं।
यह एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी डायबिटीज, एंटी स्पासमोडिक, कार्मिनेटिव, फ्लेवर बढ़ाने वाला, एंटी वायरल, एंटी फंगल और एंटी हाइपरटेंसिव मसाला है। कई शोध में इसे पेट, फेफड़ों के लिए फायदेमंद देखा गया है।
जब भी आप हींग का सेवन करते हैं इसके गुण शुगर और बीपी के खिलाफ लड़ने लगते हैं। यह खून पतला करने में मदद करता है। जिससे सर्कुलेशन सुधरता है और फिर ब्लड प्रेशर कम होने लगता है।
सिरदर्द, माइग्रेन, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प में एक चुटकी हींग और आधा चम्मच पीसे हुए मेथी दाना को एक गिलास गुनगुने पानी या छाछ में मिलाकर धीरे-धीरे पीएं। अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस के लक्षण कम करने के लिए 1 चम्मच हींग को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे छाती के ऊपर मसलकर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। (इसका उपयोग करने से पहले डाक्टर से जरूर सलाह लें। )

