फ्लिपकार्ट पर भारत का सबसे बड़ा और महंगा टीवी बिका, कीमत 30 लाख रुपये

मुंबई- फ्लिपकार्ट पर भारत का सबसे बड़ा और महंगा TV बिका है। 115-इंच की TCL X955 Max TV की ऑनलाइन बिक्री 30 लाख रुपए में हुई है। इस TV का साइज आपके कमरे की दीवार जितना है। X955 Max दुनिया की सबसे बड़ी QD-Mini LED TV है। ये 4K Ultra HD रेजोलूशन (3840×2160 पिक्सल) को सपोर्ट करती है। इसे साथ ही TV में 12 स्पीकर्स दिए गए हैं।

साइज: TV की स्क्रीन बहुत बड़ी है। 115 इंच साइज की TV आपके कमरे की पूरी दीवार जितनी बड़ी ही सकती है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। TV में 5000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा 20,000+ लोकल डिमिंग जोन, 98% DCI-P3 कलर कवरेज दिया गया है।

टेलीविजन में Onkyo 6.2.2 Hi-Fi सिस्टम, 12 स्पीकर्स, 120W आउटपुट और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। गेमिंग के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट, फ्री सिंक प्रेमिमियम प्रो और गेम मास्टर टेक्नोलॉजी दी गई है।

TV की बिक्री के बाद TCL के इंडिया हेड फिलिप जिया ने कहा ‘यह सिर्फ बिक्री नहीं, भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए ई-कॉमर्स की अपार संभावनाओं का संकेत है।’ वही फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट राकेश कृष्णन ने कहा हम भारत के छोटे शहरों तक प्रीमियम टेक पहुंचा रहे हैं। यह टीवी उन ग्राहकों के लिए है जो घर बैठे सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *