वर्ष 2028 तक देश में अति अमीरों की संख्या में 50 प्रतिशत का होगा इजाफा

मुंबई- भारत में 2028 तक अल्ट्रा रिच की संख्या में 50% की वृद्धि होने का अनुमान है। मैकिन्जी एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2023 से 2028 के बीच अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWIs) की संख्या में दुनिया में सबसे तेज वृद्धि होगी।

जापान में एशिया में अमीरों की संख्या दूसरे नंबर पर है, लेकिन 2023-28 के बीच यहां अमीरों की संख्या में 12% वृद्धि होगी। इसके साथ ही 2025 में भारतीय लग्जरी बाजार 15-20% की रफ्तार से बढ़ेगा, जबकि जापान में यह ग्रोथ रेट 6-10 प्रतिशत रह सकती है।

भारत में करीब 87 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाले 85,698 लोग रहते हैं। दुनियाभर के कुल अमीरों में इनकी संख्या 3.7% है। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) के मामले में हम केवल अमेरिका, चीन और जापान से पीछे हैं। लिस्ट में टॉप पर अमेरिका में 9,05,413 लोग, चीन में 4,71,634 और जापान में 1,22,119 लोग रहते हैं।

भारत में 2023 के मुकाबले 2024 में 6% ज्यादा लोग अमीर हुए हैं। 2023 में भारत में 80,686 लोगों की संपत्ति 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी। 2028 तक 9.4% बढ़ोतरी के साथ इनकी संख्या 93,753 होगी। 2024 में भारत में बिलेनियर्स की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 12% की बढ़ोतरी हुई है।

2024 में भारत में 191 बिलेनियर्स हैं। 2023 में ये संख्या 165 थी। भारतीय बिलेनियर्स की कुल संपत्ति करीब 82.6 लाख करोड़ रुपए है। इस मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। पहले पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन है। अमेरिका के बिलेनियर्स की कुल संपत्ति 5.7 ट्रिलियन डॉलर है। जबकि चीन में ये आंकड़ा 1.34 ट्रिलियन डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *