भारतीय अर्थव्यवस्था दिसंबर तक जापान को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर होगी

मुंबई-भारत की अर्थव्यवस्था दिसंबर 2025 तक जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकती है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF के अनुसार अभी में भारत की जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया में पांचवे नंबर पर है। वहीं जापान की जीडीपी अभी 4.4 ट्रिलियन डॉलर है।

IMF के मुताबिक वृद्धि की वर्तमान दर बनी रही, तो भारत 2028 तक जर्मनी (4.9 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी) को भी पीछे छोड़ कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत की अर्थव्यवस्था पिछले 10 सालों में दोगुनी हो गई है। अर्थव्यवस्था की ये ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज है।

भारत की GDP बीते दशक में 105% बढ़ी है। अभी भारत की GDP 4.3 ट्रिलियन डॉलर है। 2015 में ये 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी। भारत की GDP ग्रोथ की रफ्तार यही रही, तो हर 1.5 साल में इकोनॉमी में 1 ट्रिलियन डॉलर जुड़ेगा। इससे 2032 तक भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है।

शीर्ष दो स्थान पर अमेरिका ($30.3 ट्रिलियन) और चीन ($19.5 ट्रिलियन) की अर्थव्यवस्था है। लेकिन कर्ज के मामले में भारत दोनों देशों से मजबूत स्थिति में है। मार्च 2025 तक अमेरिका का कर्ज 36.22 लाख करोड़ डॉलर है। वहीं चीन का कर्ज 2.52 ट्रिलियन डॉलर है। भारत पर 712 अरब डॉलर का कर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *