जोमैटो की 15 मिनट वाली क्विक डिलीवरी सर्विस बंद, चार माह पहले हुई थी शुरू

मुंबई- फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (इटर्नल) ने 15 मिनट में क्विक डिलीवरी सर्विस को बंद कर दिया है। यह फीचर चार महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। इसे बेंगलुरु, गुरुग्राम, हैदराबाद, मुंबई जैसी मेट्रो सिटी में हैवी एडवर्टाइजमेंट के साथ पेश किया गया था।

जोमैटो क्विक, यूजर्स को 2 किलोमीटर के दायरे में 15 मिनट के अंदर रेडी-टू-ईट फूड ऑप्शन देता था। कंपनी सीईओ दीपिंदर गोयल हाल ही दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि रेस्तरां पार्टनर्स की कमी और प्रोडक्ट-मार्केट फिट (PMF) के सही न होने से क्विक डिलीवरी सर्विस में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

इससे इससे पहले 2022 में जोमैटो इंस्टेंट नाम की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस भी बंद की थी। इसे जोमैटो एवरीडे से रिप्लेस किया गया था। लेकिन बाद में एवरीडे सर्विस को भी ऐप से हटा दिया गया। जोमैटो ने क्विक फूड डिलीवरी मार्केट में दूसरी बार कदम रखने की कोशिश की थी। मार्च तक क्विक सर्विस कुल ऑर्डर का 8% हिस्सा थी। इसे बंद करने के बाद अब जोमैटो अपनी सब्सिडियरी कंपनी ब्लिंकिट बिस्ट्रो एप पर फोकस कर रही है।

दिसंबर 2024 में कंपनी की क्विक-कॉमर्स सब्सिडियरी ब्लिंकिट ने ‘बिस्ट्रो’ लॉन्च किया था। इस प्लेटफॉर्म से कंपनी 10 मिनट में स्नैक्स, मील्स और बेवरेजेस की डिलीवरी देने का वादा करती है। इससे पहले जोमैटो की राइवल जेप्टो ने जेप्टो कैफे शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *