सुंदर पिचाई को 2024 में 91 करोड़ रुपये मिली सैलरी, 2023 में 75 करोड़ थी
मुंबई- दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने 2024 में 91.42 करोड़ रुपये सैलरी ली है। यह उनकी 2023 की सैलरी से करीब 22% ज्यादा है। 2023 में उन्होंने 74.98 करोड़ रुपये ली थी। वहीं 2022 में सुंदर पिचाई को 1,925 करोड़ रुपए तनख्वाह मिली थी, जिसमें परफॉर्मेंस गोल्स से जुड़े स्टॉक ग्रांट भी शामिल थे।
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के 2025 के प्रॉक्सी स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी गई है। पिचाई के सैलरी पैकेज में स्टॉक अवार्ड्स और कंपनसेशन शामिल है। हालांकि, उनकी बेस सैलरी सिर्फ 17.05 करोड़ रुपए है। हालांकि, कंपनी उनकी पर्सनल सिक्योरिटी पर करोड़ों रुपए खर्च करती है।
2024 में पिचाई की सिक्योरिटी के लिए 70.47 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो 2023 के 57.76 करोड़ रुपये से 22% ज्यादा है। यह कोई लग्जरी पर्क नहीं है। यह लागत सीधे पिचाई की हाई-प्रोफाइल पोजिशन और उसके साथ आने वाली सेफ्टी रिस्क से जुड़ी है। सिक्योरिटी पैकेज में घर की निगरानी से लेकर ट्रैवल प्रोटेक्शन और यहां तक कि पर्सनल ड्राइवरों तक सब कुछ शामिल है।
पिचाई को गूगल के एक फुल टाइम एम्प्लॉई से कई ज्यादा सैलरी मिलती है। गूगल के एक एवरेज फुल टाइम एम्प्लॉई को 2024 में 2.82 करोड़ रुपए सैलरी दी गई थी, जो 2023 से 5% ज्यादा है।