एअर इंडिया का कारनामा, 50,000 रुपये लेने के बाद भी नहीं दी व्हीलचेयर

मुंबई। टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर इंडिया (Air India) इन दिनों चर्चा में कुछ ज्यादा ही रह रही है। कॉमेडियन और एक्टर वीर दास (VIR Das) ने

एयरलाइन से अपनी व्हीलचेयर वापस लेने को कहा है। वीर दास ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए पहले से व्हीलचेयर बुक की थी। उनकी पत्नी के पैर में फ्रैक्चर है। व्हीलचेयर पहले से बुक करने के बाद भी, एयरलाइन ने ठीक से काम नहीं किया और उन्हें व्हीलचेयर नहीं मिली।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं हमेशा से आपका लॉयल कस्टमर रहा हूं। मुझे लगता है कि आपके क्रू मेंबर्स बहुत अच्छे हैं, इसलिए यह पोस्ट लिखते हुए मुझे दुख हो रहा है। मेरी पत्नी और मैंने प्रणाम सर्विस और व्हीलचेयर बुक की थी क्योंकि उसके पैर में फ्रैक्चर है जो अभी ठीक हो रहा है। प्रति सीट ₹50,000 दिए और बदले में उन्हें टूटी हुई सीट और टूटे हुए लेग रेस्ट मिले। उन्होंने बताया कि उनकी सीट भी ठीक से सीधी नहीं हो रही थी।

Encalm एक प्राइवेट कंपनी है। यह कंपनी कई भारतीय एयरपोर्ट्स पर अतीथ्य सर्विस के जरिए व्हीलचेयर की मदद देती है। उन्होंने एयर इंडिया स्टाफ को इस बारे में बताया। उस स्टाफ ने जवाब दिया, सर सारी। वीर दास ने कहा, “जब हम टर्मिनल पर उतरे ते encalm के लोगों को हमने अपनी व्हीलचेयर की बुकिंग के बारे में बताया। लेकिन वह क्लूलेस थे। दरअसल, चारो तरफ व्हीलचेयर तो थे, लेकिन फ्लाइट लेट होने की वजह से स्टाफ नहीं था। तब मैंने खुद एक व्हीलचेयर लिया और पत्नी को बिठा कर उसे बैगेज क्लेम तक धकेलते हुए लाया। फिर इसी तरह पार्किंग तक भी गया।”

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस पर बताया -“हमने 14 अप्रैल 2025 को AI816 पर मुंबई से दिल्ली की यात्रा के दौरान दास द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट पर चिंता व्यक्त की है। इसमें बताया गया है कि उनके सहयात्री को व्हीलचेयर नहीं दी गई। हम अपने गेस्ट के प्रति सहानुभूति रखते हैं, विशेष रूप से शामिल मोबिलिटी की चिंता को देखते हुए, और यह मानते हैं कि यह अनुभव अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *