ट्रेन में फोन चोरी हुआ तो मिनटों में मिलेगा, यह है इसका रेलवे का नियम

मुंबई- अगर फोन रेलवे स्टेशन या ट्रेन में चोरी या गुम हो जाए तो पूरा सफर ही खराब हो जाता है। लेकिन अब आप रेलवे स्टेशन या ट्रेन में चोरी या गुम हुए फोन को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और एक ऐप की मदद से ढूंढ सकते हैं।

इस ऐप का नाम संचार साथी है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्ट की है। डॉट ने एक्स पर बताया है कि रेलवे स्टेशन या ट्रेन में फोन के चोरी होने या गुम होने पर इसे आरपीएफ और संचार ऐप की मदद से ट्रेस किया जा सकता है। पोस्ट में यह भी बताया है कि अगर फोन न मिले तो इस ऐप की मदद से फोन ब्लॉक भी किया जा सकता है।

यह एक सरकारी ऐप है। इसे DoT यानी दूरसंचार विभाग ने इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। इस ऐप की मदद से आप मोबाइल से ही साइबर फ्रॉड या फेक कॉल्स की भी शिकायत कर सकते हैं। साथ ही आप चोरी या गुम हुए फोन का पता लगा सकते हैं या उसे ब्लॉक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *