इन दो फार्मा शेयरों में एक लाख का निवेश बनेगा 1.50 लाख रुपये से ज्यादा

मुंबई- अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म बीएनपी पारिबा ने टोरंट फार्मा और जेबी केमिकल को खरीदने की सलाह दी है। इन दोनों में एक लाख रुपये का निवेश आगे 1.50 लाख रुपये बन सकता है। यह सिफारिश उस वक्त आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर नए “रिसीप्रोकल टैरिफ” लगाने की घोषणा की। हालांकि, अमेरिकी सरकार ने इस शुल्क से फार्मा सेक्टर को छूट दे दी है, जिससे भारतीय दवा कंपनियों को राहत मिली है।

BNP Paribas का मानना है कि इन दोनों कंपनियों के शेयरों में निवेश करने से आने वाले समय में निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है। उन्होंने इन कंपनियों के लिए नए टार्गेट प्राइस भी जारी किए हैं। जेबी केमिकल का मौजूदा शेयर मूल्य 1,579.80 है, लेकिन बीएनपी पारिबा ने कहा, यह 2,446 रुपये तक जा सकता है। यानी इस शेयर में 55% तक बढ़त की संभावना है।

इसी तरह, टोरंट फार्मा का मौजूदा शेयर मूल्य 3,247 रुपये है और यह 3,710 रुपये तक जा सकता है। इसमें 14% तक बढ़ने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि अगर निवेशक अभी इन कंपनियों के शेयर खरीदते हैं, तो आने वाले महीनों में उन्हें जबरदस्त फायदा हो सकता है।

बीते कुछ महीनों में फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसका मुख्य कारण अमेरिका द्वारा संभावित आयात शुल्क लागू करने की अटकलें थीं। इस डर के कारण निफ्टी फार्मा इंडेक्स में इस साल अब तक 11% की गिरावट आ चुकी है। लेकिन अब जब अमेरिकी सरकार ने यह साफ कर दिया है कि फार्मा उत्पादों को इस शुल्क से बाहर रखा गया है।

दूसरी ओर, डिवीज लैब पर इस टैरिफ का सबसे कम असर पड़ने की उम्मीद है। बीएनपी पारिबा के अनुसार, अगर भारतीय कंपनियाँ 10% टैरिफ में से 40% लागत खुद उठाती हैं। अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय फार्मा उत्पादों को टैरिफ से छूट दिए जाने के बाद, भारतीय फार्मा सेक्टर में एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *