6 सीटर हवा में उड़ने वाली टैक्सी हुई लॉन्च, एक बार में 160 किलोमीटर जाएगी
मुंबई- एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन स्टार्टअप महाकुंभ में अपनी प्रोटोटाइप एयर टैक्सी ‘शून्य’ को पेश किया है। यह टैक्सी एक बार में 160 किलोमीटर की दूरी तक उड़ सकती है, लेकिन इसे 20-30 किमी की छोटी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि ये 250 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से उड़ सकेगी और सिर्फ 20 मिनट की चार्जिंग में एक ट्रिप के लिए तैयार हो जाएगी। शून्य फ्लाइंग टैक्सी से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैवल टाइम में काफी कमी आने की उम्मीद है। इसमें पायलट सहित 7 लोग बैठ सकेंगे।
कंपनी के को-फाउंडर शिवम चौहान ने बताया कि वह 2028 तक फ्लाइंग टैक्सी सर्विस की शुरुआत बेंगलुरु से करेंगे। इसके बाद मुंबई, दिल्ली, नोएडा और पुणे जैसे शहरों में एयर टैक्सी सर्विस को एक्सपेंड करने की प्लानिंग है। शून्य में एक ट्रिप की कीमत ओला-ऊबर की प्रीमियम टैक्सी सर्विस के बराबर रखने की प्लानिंग है।
भारत की पहली महिला पायलट सरला ठुकराल के नाम पर बेंगलुरु स्थित प्लेटफॉर्म ने इसका नाम रखा है। इसे अक्टूबर 2023 में एड्रियन श्मिट, राकेश गांवकर और शिवम चौहान ने स्थापित किया था। सरला एविएशन ने शून्य को एयर टैक्सी सर्विस के लिए डिजाइन किया है।

