ओला इलेक्ट्रिक के मुंबई में 10 से ज्यादा शोरूम पर छापा, 10 स्कूटर जब्त

मुंबई- इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शोरूम्स पर फिर से छापेमारी हुई है। मंगलवार को मुंबई के 10 से ज्यादा शोरूम्स पर चार RTO ऑफिस के अधिकारियों ने छापा मारा। इन सभी शोरूम्स पर जरूरी ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं मिले।

महाराष्ट्र मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट के अधिकारी के अनुसार मुंबई (सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट और बोरीवली) के चार RTO ने इन स्टोर्स को नोटिस भेजा है। कार्रवाई के दौरान 10 ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जब्त भी किए गए हैं। गुरुग्राम की प्रताप सिंह एंड एसोसिएट्स कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक और कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने के चलते कई शोरूम्स को बंद कर व्हीकल्स को जब्त किया था। इसके साथ ही कंपनी को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। ओला इलेक्ट्रिक ने 2022 से अब तक 4,000 शोरूम्स खोले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से लगभग 3,400 शोरूम का ही डेटा उपलब्ध है। 3,400 में से 100 शोरूम ही ऐसे थे, जिनके पास मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत जरूरी ट्रेड सर्टिफिकेट थे। कंपनी के 95% से अधिक शोरूम्स में अनरजिस्टर्ड टू व्हीलर्स डिस्प्ले करने, बेचने और उनकी टेस्ट राइड ऑफर करने के लिए जरूरी बेसिक सर्टिफिकेशन नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *