शापुरजी पलोनजी सबसे बड़ा कर्ज लेने की तैयारी में, 26,000 करोड़ लेगा लोन

मुंबई-शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप बड़ा कर्ज लेने की तैयारी में है। कुछ प्राइवेट क्रेडिट फंड्स ने ग्रुप को कर्ज देने का वादा किया है। सूत्रों के अनुसार ग्रुप करीब 3.3 अरब डॉलर जुटा रहा है और यह भारत में प्राइवेट क्रेडिट का सबसे बड़ा सौदा हो सकता है।

एसपी ग्रुप की टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 18.4 फीसदी हिस्सेदारी है। एसपी ग्रुप ने ऊंचे ब्याज पर 22,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है जिसे उसे जल्दी चुकाना है। दिवंगत साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से ही दोनों ग्रुपों के बीच संबंध ठीक नहीं हैं।

पिछले हफ्ते तक कम से कम 12 फंड्स ने एसपी ग्रुप को कर्ज देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता ईमेल के जरिए भेजी है। सूत्रों ने बताया कि Ares Management Corp, Cerberus Capital Management LP, Davidson Kempner Capital Management और Farallon Capital Management सबसे ज्यादा पैसा लगा रहे हैं। यह पैसा लोकल करेंसी बॉन्ड के जरिए जुटाया जाएगा। इन बॉन्ड की अवधि तीन साल होगी। ब्याज दर पर अभी बातचीत चल रही है।

Deutsche Bank इस डील का एकमात्र अरेंजर है। एसपी ग्रुप इस पैसे का इस्तेमाल पुराने कर्जों को चुकाने के लिए करेगा। प्राइवेट क्रेडिट फंड्स का मतलब है, ऐसे फंड जो प्राइवेट कंपनियों को कर्ज देते हैं। यह कर्ज आमतौर पर बैंकों से मिलने वाले कर्ज से अलग होता है। शापूर मिस्त्री 33.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत के चौथे बड़े रईस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *