आप के मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर को मंजूरी

मुंबई- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आम आदमी पार्टी यानी आप के मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ FIR दर्ज करने की मंजूरी दे दी है। यह मामला कथित 1300 करोड़ रुपये के क्लासरूम घोटाले से जुड़ा है। यह घोटाला स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। राष्ट्रपति की मंजूरी से AAP नेताओं पर जांच का दबाव बढ़ सकता है।

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच का शिकंजा कसता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय को भेज दी गई है। दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने पहले एलजी कार्यालय के जरिए MHA से यह अनुमति मांगी थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दे दी है। मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाले और सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इस मंजूरी के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है। दोनों नेताओं की आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। सिसोदिया पर आबकारी नीति 2021-22 में घोटाले का आरोप है, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। MHA की मंजूरी मिलने के बाद अब दोनों नेताओं की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *