सोने की कीमतें इस साल 12 प्रतिशत बढ़ीं, आगे और बढ़ने की है उम्मीद

मुंबई। विश्व स्वर्ण परिषद यानी डब्ल्यूजीसी के सीईओ डेविड टेट का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। इस साल अभी तक यह 12 प्रतिशत बढ़ गई है। यानी एक लाख रुपये का निवेश 1.20 लाख रुपये बन गया है। ऐसे में यह हर निवेशक के पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा होना चाहिए। यह मूल्यवान धातु निवेश का एक मजबूत विकल्प बनी रहेगी। यही कारण है कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक भी इसे एक सुरक्षित संपत्ति मानते हैं।

टेट ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में 12 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। दुनियाभर की सरकारों पर करीब 76 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज है, जो आगे 13 लाख करोड़ डॉलर और बढ़ सकता है। बढ़ती महंगाई और टैरिफ की वजह से यह कर्ज और बढ़ेगा। ऐसे में सोना ही एकमात्र संपत्ति है जो निवेशकों को स्थिरता और सुरक्षा दे सकता है।

डेविड टेट का सुझाव है कि हर निवेशक को अपने पोर्टफोलियो में 10-15 फीसदी तक सोने में निवेश जरूर करना चाहिए। वर्तमान वैश्विक स्थिति को देखते हुए सोने में निवेश करना न सिर्फ फायदेमंद, बल्कि समझदारी भी है। आप अपने धन को सुरक्षित और स्थिर रखना चाहते हैं, तो सोना आज भी सबसे बेहतर विकल्प बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *