सिबिल स्कोर खराब होने के कारण महाराष्ट्र में लड़की ने शादी की कैंसल

मुंबई- शादी के नियमों में अब बदलाव आ रहा है। चीजों गोत्र और कुंडली से आगे निकल गई हैं। एक मामले में लड़की के परिवार वालों से लड़के का सिबिल स्कोर देख लिया। इसे देख लड़की वालों के होश उड़ गए और उन्होंने शादी से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया।

मामला महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर का है। यहां दो परिवारों के बीच लंबे समय से रिश्ते की बात चल रही थी। लड़का-लड़की दोनों एक-दूसरे को पसंद कर चुके थे। साथ ही दोनों परिवार भी इस रिश्ते से खुश थे। शादी की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही सिबिल स्कोर वाला मामला सामने आ गया और शादी टूट गई।

शादी से कुछ दिन पहले लड़की के मामा ने लड़के का सिबिल स्कोर चेक करने की मांग कर दी। जब दूल्हे का सिबिल स्कोर देखा तो सभी हैरान रह गए। लड़के की क्रेडिट रिपोर्ट में सामने आया कि दूल्हे ने कई बैंकों से लोन लिया था और उसका क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर) बहुत कम था।

इसे देखते हुए लड़की के मामा और परिवार ने इस शादी से इंकार कर दिया। लड़की के मामा का कहना था कि लड़का पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है। इसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। लड़की के मामा ने कहा, ‘जब लड़का कर्ज में डूबा है तो ऐसे में हमारी बेटी का भविष्य कैसे सुरक्षित रह सकता है?’

सिबिल स्कोर आपका एक तरह से क्रेडिट स्कोर है। यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करता है। आपका सिबिल स्कोर जितना ज्यादा ज्यादा होगा, उतना ज्यादा आपके लोन का आवेदन मंजूर होने की संभावना होगी। सिबिल स्कोर कुल 900 अंक का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *