बिहार के बाहुबली अनंत सिंह पर 60-70 गोलियां दागी गई, बाल-बाल बच गए

मुंबई- बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ। 60-70 गोलियां चलीं। हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बचे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अनंत सिंह हेमजा गांव में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने उन पर हमला कर दिया। इस गैंग ने पहले एक परिवार को पीटा और उनके घर पर ताला लगा दिया था। अनंत सिंह इसी मामले में दखल देने पहुंचे थे।

पूर्व विधायक अनंत सिंह, जिन्हें ‘छोटे सरकार’ भी कहा जाता है, हेमजा गांव में लोगों से मिल रहे थे। तभी सोनू-मोनू गैंग वहां पहुँच गया। गैंग ने अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 60-70 राउंड गोलियां चलीं। गनीमत रही कि अनंत सिंह इस हमले में बच गए।

फायरिंग के बाद सोनू-मोनू मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ के डीएसपी खुद वहां कैंप कर रहे हैं। अनंत सिंह पांच महीने पहले ही जेल से रिहा हुए हैं। 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें AK-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में बरी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *