सात बड़े शहरों में 40 करोड़ से ज्यादा के बिके 59 घर, 52 अकेले मुंबई में

मुंबई- सात बड़े शहरों में 2024 में 59 अल्ट्रा-लग्जरी यानी बहुत महंगे घर बेचे गए। इसमें से प्रत्येक के औसत दाम 40 करोड़ रुपये से ज्यादा थे। इनकी कुल कीमत 4,754 करोड़ रही। यह 2023 की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा है। उस समय 58 अल्ट्रा-लग्जरी घर 4,063 करोड़ में बेचे गए थे।

2024 में बेचे गए 59 मकानों में से 53 अपार्टमेंट थे और सिर्फ 6 बंगले बिके। इन 59 में से सबसे ज्यादा 52 घर मुंबई में बेचे गए, जिनकी कीमत 40 करोड़ से ज्यादा थी। यह कुल बिक्री का 88 प्रतिशत है। दिल्ली-एनसीआर में तीन घर बिके जिसमें दो गुड़गांव में और एक नई दिल्ली में। बंगलूरू और हैदराबाद में भी दो-दो मकान बेचे गए।

59 घरों में से 17 घरों की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा थी। इन 17 घरों की कुल कीमत 2,344 करोड़ रही। मुंबई में बिके 52 घरों में से 16 की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा थी। इनमें से 14 अपार्टमेंट थे (वर्ली, मलाबार हिल, और पाली हिल में) और 2 बंगले (कफ परेड और जेवीपीडी में)। दिल्ली-एनसीआर में गुड़गांव में एक 100 करोड़ से ज्यादा कीमत वाला घर बिका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *