अनंत अंबानी पहनते हैं 22 करोड़ रुपये की महंगी घड़ी, यह कंपनी इसे बनाती है

मुंबई- अनंत अंबानी महंगी घड़‍ियों के शौकीन हैं। उन्‍होंने एक आउटिंग के दौरान इसे पहन रखा था। यह घड़ी 22 करोड़ रुपये की है। इसे लग्‍जरी घड़‍ी बनाने वाली कंपनी रिचर्ड माइल ने बनाया है। आइस क्यूब जैसी दिखने वाली इस घड़ी के सिर्फ तीन पीस बने हैं।

हालांकि, दुनिया की सबसे महंगी घड़‍ियों की बात करें तो यह कहीं नहीं ठहरती है। 2014 में लंदन की ज्वेलरी कंपनी ग्राफ डायमंड्स ने बेसवर्ल्‍ड में अपनी एक घड़ी पेश की थी। जितने की यह घड़ी हैं, उसमें नोएडा में एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा के 450 फ्लैट खरीदे जा सकते हैं।

लग्‍जरी घड़ियां सिर्फ समय बताने का डिवाइस नहीं हैं। ये कला, विरासत और शानदार कारीगरी का कॉम्बिनेशन हैं। इन्हें बाजार में आम सामान की तरह नहीं बेचा जाता। 2014 में लंदन की ज्वेलरी कंपनी ग्राफ डायमेंड्स ने बेसवर्ल्‍ड में अपनी एक घड़ी पेश की। इस अद्भुत घड़ी का डिजाइन कंपनी के संस्थापक लॉरेंस ग्राफ ने बनाया था। इसमें लगभग 110 कैरेट के दुर्लभ रंगीन हीरे जड़े हैं। 30 डिजाइनरों, जेमोलॉजिस्टों और कारीगरों ने इसे बनाने में चार साल से ज्‍यादा समय लगाया। इसकी कीमत करीब 456 करोड़ रुपये है। यह दुनिया की सबसे महंगी घड़ी है।

एक साल बाद ग्राफ डायमंड्स ने द फैसिनेशन घड़ी पेश की। यह घड़ी अंगूठी भी बन सकती है। इसमें 152.96 कैरेट के सफेद हीरे और बीच में 38.13 कैरेट का नाशपाती के आकार का हीरा जड़ा है। इसकी कीमत करीब 331 करोड़ रुपये है। यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी घड़ी है।

आधुनिक घड़ियों के अलावा पुरानी घड़ियों का भी अपना इतिहास है। प्रिंसेस डायना की कार्टियर टैंक फ्रैंकेस घड़ी उनके बेटे प्रिंस हैरी को मिली। बाद में प्रिंस हैरी ने यह घड़ी मेघन मार्कल को उपहार में दी। एक्टर पॉल न्यूमैन की रोलेक्‍स पॉल न्‍यूमैन डेटोना घड़ी 2017 में करीब 140 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी दुर्लभ घड़ियों के बड़े कलेक्टर हैं। उनके पास Patek Philippe Grandmaster Chime घड़ी है। इसकी कीमत 18 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। यह उनकी शानदार कारीगरी के प्रति प्रेम को दर्शाता है। हाल में उनकी जो घड़ी चर्चा में आई, वह है – रिचर्ड माइल आरएम 52-04 स्‍कल ब्‍लू सफायर। इसकी कीमत 22 करोड़ है। इसके दुनिया में सिर्फ 3 पीस ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *