मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी, 13 लोगों की मौत
मुंबई: मुंबई में बुधवार की शाम गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के बीच चलने वाली एक फेरी बोट पलट गई। इस बोट पर कुल 114 यात्री सवार थे। इसमें इसमें पांच क्रू मेंबर शामिल थे। घटना के बाद नौसेना और पुलिस ने मिलकर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शाम सवा सात बजे सभी को ढूंढ निकाला, हालांकि इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई।
मरने वालों में 10 नागरिक और तीन नेवी के लोग हैं। बचाए गए सभी 101 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर है। फेरी बोट के समंदर में पलटने की यह घटना एक स्पीड बोट के टकराने के बाद हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 56 यात्रियों को जेएनपीटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालात चिंताजनक है। अस्पताल में एक यात्री की मौत हो गई। 9 यात्रियों को नेवी डॉकयार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां एक यात्री की मौत हो गई। अश्विनी अस्पताल में एक की हालात चिंताजनक है, जबकि सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में कुल नौ यात्री भर्ती हैं। इनमें सभी की हालात स्थिर है।
आधिकारिक बयान के अनुसार करांजे अस्पताल में 12 यात्रियों को भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर है। 10 मौतें एनडीके हॉस्पिटल मोरा में हुईं। बोट के पांचों क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
गेटवे ऑफ इंडिया और एलीफेंटा के बीच की दूरी 13 किलोमीटर की है। इसको तय करने में करीब 1 घंटे का समय लगता है। मुंबई में टूरिस्ट को एलीफेंटा केव्स ले जाने के जाने के फेरी सेवा चलती है। इसमें टूरिस्ट और लोगों को नाव से केव्स तक ले जाया जाता है।