देश का व्यापार घाटा नवंबर में बढ़कर 3.21 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा
मुंबई- नवंबर में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 37.84 अरब डॉलर (करीब 3.21 लाख करोड़ रुपए) रहा। अक्टूबर में यह 2.30 लाख करोड़ रुपए रहा था।
नवंबर में भारत का मर्चेंडाइज निर्यात 4.85% घटकर 2.73 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि आयात 27.04% बढ़कर 5.94 लाख करोड़ रुपए रहा। अक्टूबर में यह एक्सपोर्ट 3.33 लाख करोड़ रुपए और आयात 5.63 लाख करोड़ रुपए रहा था।
अप्रैल से नवंबर के दौरान में भारत के मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में पिछले साल के अप्रैल-नवंबर की तुलना में 2.17% की बढ़ोतरी हुई, जबकि इंपोर्ट 8.35% बढ़ गया जिसके चलते देश का व्यापार घाटा बढ़ा।
जब एक निश्चित समय के दौरान देश का इंपोर्ट यानी विदेशों से मंगाए गए सामान की वैल्यू देश के एक्सपोर्ट यानी देश देश के बाहर भेजी जाने वाली सामानों की वैल्यू से ज्यादा हो जाता है।