टाटा समूह के इन शेयरों में 23 पर्सेंट तक की गिरावट, दिए हैं भारी मुनाफा
मुंबई- टाटा समूह के कई शेयरों ने पिछले 5 साल में निवेशकों की चांदी की है। टाटा के सात ब्लूचिप शेयरों में पिछले तीन महीनों में 23% तक गिरावट आई है। बीएसई 100 इंडेक्स में टाटा ग्रुप के 8 ब्लूचिप शेयर शामिल हैं। इनमें टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाटा पावर कंपनी, टाटा पावर और इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) शामिल हैं।
पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स में देखने को मिली है। इस दौरान इसमें 23% की गिरावट आई है और यह स्टॉक अब अपने 52-सप्ताह के टॉप से 32% नीचे है। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी और जगुआर लैंड रोवर ब्रांड की मालिक टाटा मोटर्स के नेट प्रॉफिट में दूसरी तिमाही में 10% और बिक्री में 4% की गिरावट आई।
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन कंपनी, टाटा पावर, ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों में पिछले तीन महीनों के दौरान 20% से 1% तक की गिरावट आई है। टाटा स्टील ने जुलाई-सितंबर में सबसे कम प्रॉफिट दिया। कंपनी के प्रॉफिट में 112 फीसदी और रेवेन्यू में 3% की गिरावट आई। पिछले तीन महीनों में IHCL के शेयर की कीमतों में लगभग 20% की वृद्धि हुई है।
टीसीएस ने दूसरी तिमाही के रेवेन्यू में 8% और मुनाफे में 5% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। इस शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से सिर्फ 3% पीछे है, लेकिन पिछले 3 महीनों में इसमें 2% की गिरावट आई है।
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने टाटा मोटर्स को 1,099 रुपये के लक्ष्य मूल्य पर खरीदने की सलाह दी है। एमओएफएसएल और एसबीआई सिक्योरिटीज जैसी ब्रोकरेज फर्म का टाटा कंज्यूमर पर पॉजिटिव रुख बना हुआ है। सेंट्रम ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के हेड वाइस प्रेसिडेंट नीलेश जैन ने भी खरीदने की सलाह दी है।
एक्सिस कैपिटल ने इंडियन होटल्स को 976 रुपये के लक्ष्य मूल्य पर ‘खरीदें’ रेटिंग दी है। जेएम फाइनेंशियल ने टाटा पावर को 481 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ Buy रेटिंग दी है। नुवामा ने ट्रेंट और टाइटन पर पॉजिटिव रुख अपनाया है।