हिंदीभाषी राज्यों में सोना की खरीद में जबरदस्त उछाल, बिहार में 89 पर्सेंट बढ़ा

मुंबई- आर्थिक रूप से पिछड़े माने जाने वाले हिंदीभाषी राज्यों में सोने की खरीद में जबरदस्त उछाल आ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश (UP) में 4 साल में करीब साढ़े चार गुना शेयर निवेशक बढ़े। म्यूचुअल फंड में निवेश भी करीब तीन गुना हो गया। मध्यप्रदेश (MP), राजस्थान और बिहार में ट्रेंड लगभग ऐसा ही है।

मध्य प्रदेश में सोने के गहनों की खरीद भी 55% बढ़ गई। राजस्थान शेयर निवेशकों की संख्या में कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इन्हीं चार साल में बिहार में शेयर निवेशक 4 गुना, म्यूचुअल फंड वाले 3 गुना तो सोने की खरीद 89% बढ़ गई है, जो बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। हालांकि यह बढ़त चौंकाती भी है, क्योंकि इन राज्यों में लोगों की औसत आमदनी निवेश के अनुपात में कम बढ़ी है। चार साल के इन राज्यों में आय 50% से 70% तक बढ़ी।

जो राज्य पिछड़े थे, वहीं तेजी से विकास हो रहा है। जयपुर, कोटा, पटना, इंदौर, भोपाल, लखनऊ जैसे शहर में सालाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वालों की तादाद बढ़ी है। इसी के चलते यहां शेयर, म्यूचुअल फंड और सोने में निवेश करने वाले तेजी से बढ़े हैं। उधर, म्यूचुअल फंड में निवेश चार साल में MP में 203% तो UP में 190% बढ़ा है। 4 साल में सोने की ज्वेलरी की सबसे ज्यादा खरीद बिहार में बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *