शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर, सेंसेक्स 79,000 पार पहुंचा
मुंबई- शेयर बाजार ने 27 जून को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स 568 अंक की बढ़त के साथ 79,243 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 175 अंक की बढ़त रही। ये 24,044 के स्तर पर बंद हुआ।
इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,396 और निफ्टी ने 24,087 का ऑल टाइम हाई बनाया। शेयर बाजार ने 25 और 26 जून को भी ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली है।
मेटल, एनर्जी और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है। निफ्टी IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.03% की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट 5.45% की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रखा। L&T का शेयर 1.11% की गिरावट के साथ निफ्टी टॉप लूजर रहा।
अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इंडिया सीमेंट्स में 23% की इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इंडिया सीमेंट्स के 7.06 करोड़ स्टॉक्स को 267 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अल्ट्राटेक खरीदेगी। इस हिसाब से इस डील की कुल कीमत करीब 1,885 करोड़ रुपए हो सकती है।