इंदौर के भाजपा उम्मीदवार लालवानी सबसे ज्यादा 12 लाख वोटों से जीते
मुंबई-लोक सभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते है। वहीं 2024 के लोक सभा चुनावों में सबसे कम वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी भी अलग से चर्चा में रहते है। बीजेपी के सी.आर. पाटिल ने साल 2019 में नवसारी (गुजरात) से जीत दर्ज की थी जो पूरे भारत में सबसे बड़ी जीत थी। साल 2019 में यूपी के मछलीशहर लोकसभा सीट से सबसे कम अंतर 181 वोट से जीत-हार का फैसला हुआ था जहां बीजेपी के बीपी सरोज ने जीत दर्ज की थी।
लोक सभा चुनाव परिणाम 2024 में अभी तक के घोषित परिणामों में धुबरी, असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रकीबुल हुसैन की जीत सबसे बड़ी मानी जा रही है। उन्होंने 1012476 मतों से जीत हासिल की है। हालांकि, इंदौर के भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने न सिर्फ सबसे ज्यादा वोट प्राप्त किए बल्कि अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को सबसे ज्यादा मतों के अंतर से पराजित भी किया। शंकर लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के संजय सोलंकी को मात्र 51 हजार 659 मत ही मिले। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया था।
मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट के परिणाम घोषित कर दिए गए है. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी ने जीत दर्ज की है। यह पहला अवसर है कि NOTA को 2.18 लाख से अधिक मत मिले. बता दें की इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाली इंदौर लोकसभा सीट के तहत 8 विधानसभा सीट शामिल है।
लोक सभा चुनाव 2024 में अभी तक जारी परिणामों में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान विदिशा से 8.21 लाख वोटों से जीते हैं। नवसारी गुजरात से भाजपा के सीआर पाटिल फिर 7.73 लाख वोटों से जीते हैं। अमित शाह भी गांधीनगर गुजरात से 7.44 लाख वोटों से इस बार जीते हैं।