32 करोड़ टन से ज्यादा हो सकता है खाद्यान्न उत्पादन, गेहूं 28 करोड़ टन
मुंबई- सरकार ने देश में रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई है। 11.29 करोड़ टन गेहूं पैदा हो सकता है। जबकि कुल खाद्यान्न 32 करोड़ टन से ज्यादा हो सकता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2023-24 के प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान में कहा, चावल का उत्पादन इस दौरान 13.67 टन रह सकता है।
मंगलवार को जारी अनुमान के मुताबिक, मक्का का उत्पादन 3.57 करोड़ टन, श्री अन्न का 1.74 करोड़ टन, अरहर का 33.85 लाख टन और चना का 1.16 करोड़ टन उत्पादन हो सकता है। तिलहन 3.96 करोड़ टन, सोयाबीन 1.30 करोड़ टन, रेपसीड और सरसों का 1.31 करोड़ टन उत्पादन हो सकता है। गन्ना का उत्पादन 44.25 करोड़ टन, कपास का 3.25 करोड़ टन और जूट का 92.59 लाख टन हो सकता है।
कुल खाद्यान्न उत्पादन 32.88 करोड़ टन अनुमानित है, जो वर्ष 2022-23 के खाद्यान्न उत्पादन से थोड़ा कम है। पिछले 5 सालों (2018-19 से 2022-23) के 30.77 करोड़ टन औसत खाद्यान्न उत्पादन से 2.11 करोड़ टन अधिक है। चावल उत्पादन में 9.45 लाख टन की बढ़ोतरी हो सकती है। गेहूं 23.71 लाख टन अधिक पैदा हो सकता है।