भारत में केवल 272 अरबपति हैं, लेकिन मुंबई ने चीन के बीजिंग को पछाड़ा
मुंबई-भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है। मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। 603 वर्ग किलोमीटर के एरिया वाले इस शहर में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर में 91 अरबपति हैं।
पिछले एक साल में मुंबई में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं, जबकि बीजिंग में इस दौरान 18 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं। मुंबई अब ग्लोबली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, यहां 97 लोग अरबपति हैं। बिलेनियर उन लोगों को कहा जाता है जिनके पास 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा (करीब 8,333 करोड़ रुपए) की संपत्ति है।
रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के टोटल 92 लोगों की संपत्ति एक साल में 47% बढ़कर 37.09 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, चीन की राजधानी में अरबपतियों की वेल्थ 28% कम होकर 22.08 लाख करोड़ रुपए रह गई है।
भारत में अभी 271 बिलेनियर्स हैं, लेकिन दुनिया के टॉप 20 अमीरों में केवल दो भारतीय हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9.43 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 11वें नंबर हैं। वहीं, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी इस लिस्ट में 18वें नबंर पर हैं, इनके पास 6.73 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।