इन तीन बैंकों के एफडी पर मिल रहा है 9 पर्सेंट से ज्यादा ब्याज, देखिए लिस्ट
मुंबई- हाल ही में तीन स्मॉल फाइनेंस बैंकों (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए अपने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट में बदलाव किए हैं। इन बैंकों ने 9.25 फीसदी तक ब्याज की पेशकश की है। एएफबी का बिजनेस मॉडल कमर्शियल बैंकों से अलग होता है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3.75% से 8.50% के बीच ब्याज की पेशकश कर रहा है। 15 महीने की अवधि पर सबसे ज्यादा 8.50% ब्याज दर है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज दर 9% है। ये दरें 7 मार्च, 2024 से प्रभावी हो गई हैं।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3.50% से 8.70% के बीच ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4% से 9.20% के बीच है। 24 महीने 1 दिन से 36 महीने की अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज दर 8.70% है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे ज्यादा ब्याज की दर 9.20% है। दरें 2 मार्च 2024 से लागू हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 4% से 9.01% के बीच ब्याज की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 4.40% से 9.25% के बीच हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.01% और 9.25% की सबसे ज्यादा ब्याज दर 2 साल 1 महीने (25 महीने) की अवधि पर दी जाती है। दरें 1 मार्च 2024 से प्रभावी हैं।