अमाीर लोगों में जूते का बढ़ रहा स्टेटस, 140 करोड़ रुपये की कीमत के जूते
मुंबई- अमीर लोगों में जूते सोशल स्टेटस का प्रतीक भी माने जाते हैं। जूते के डिजाइन की क्वालिटी जितनी बढ़िया होगी, उनकी कीमत उतनी ही अधिक होगी। इसलिए प्रीमियम शूज डिजाइनर अपना जूता बनाने में बेहद महंगे मैटेरियल का इस्तेमाल करते हैं।
स्टुअर्ट वीट्ज़मैन रीटा हेवर्थ हील्स को बेहद खास तरह से बनाया गया है। स्टुअर्ट वेट्जमैन ने पुरानी हॉलीवुड एक्ट्रेस रिटा हेवर्थ के झुमके की एक जोड़ी को जूतों में बदल दिया है। इन जूतों की कीमत भी 24.70 करोड़ रुपये तक हैं। रिटा हेवर्थ के झुमके जूतों के सेंटर में दिखाई देते हैं। इस जोड़ी के पैर के अंगूठे के चारों तरफ साटन रफल हीरे, नीलम और माणिक जैसे रत्नों का इस्तेमाल किया गया है।
हैरी विंस्टन रूबी स्लीपर्स की जोड़ी को काफी मेहनत से बनाया गया है। इन जूतों में 50 कैरेट के हीरे के अलावा 1350 कैरेट के माणिक भी शामिल हैं। जूतों की कीमत की बात करें तो यह करीब 24.70 करोड़ रुपये है। डेबी विंघम हाई हील्स (Debbie Wingham High Heels) में दुनिया के कुछ सबसे महंगे रत्न जड़े हुए हैं। जूते की बॉडी प्लैटिनम से बनी है।
डेबी विंघम हाई हील्स के इन जूतों के बाकी हिस्से में इस्तेमाल किया गया चमड़ा 24 कैरेट सोने से रंगा गया है। इस जूते को 18 कैरेट सोने के धागे का इस्तेमाल करके सिला गया था। डेबी विंघम हाई हील्स की कीमत करीब 124.34 करोड़ रुपये है।
पैशन डायमंड शूज (Passion Diamond Shoes) को सोने से बनाया गया है। इसे बनाने में करीब 9 महीनों का समय लगा। इसकी कीमत करीब 139.99 करोड़ रुपये है। जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स ने मिलकर इसे बनाया था। इसमें दो 15 कैरेट डी-ग्रेड डायमड हैं। साथ ही ट्रिम को सजाने के लिए अलग से 238 हीरों का इस्तेमाल भी हुआ है
दुनिया में अब तक बिका सबसे महंगा जूता मून स्टार शूज (Moon Star Shoes) है। यह जूता प्योर गोल्ड (Gold) से बना है। इसमें 30 कैरेट के हीरे (Diomond) लगे हैं। साथ ही यह 1576 के एक उल्कापिंड से बनाया गया है। 24 कैरेट सोने से बने इन जूतों की पहली जोड़ी एंटोनियो विएट्री द्वारा साल 2017 में बनाई गई थी। इन्हें ग्राहकों तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया था। इस हील वाले शूज की कीमत 1.63 अरब रुपये है।