अदाणी और अंबानी में होगी भिड़ंत, मामला है 20,000 करोड़ की प्रतिष्ठा का
मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंडानी समूह लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है। एक के बाद एक डील हो रहे है। इस दौरान दोनों एक डील के लिए आमने-सामने आ गए हैं। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दोनों ने इलेक्ट्रोलाइजर्स के लिए प्रोडक्शन लिंक ग्रांट के लिए बिड किया है। दोनों ने ही इसके लिए बोली लगाई है। भारत सरकार ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रोलाइजर्स के उत्पादन के लिए करीब 19,930 करोड़ रुपए का ग्रांट देने जा रही है, जिसके लिए कंपनियां बोली लगा रही है। इस बोली में अडानी-अंबानी आमने-सामने आ गए हैं।
रिलायंस इलेक्ट्रोलाइजर मेन्युफैक्चरिंग, अडानी न्यू इंडस्ट्रीज, एलएंडटी इलेक्ट्रोलाइजर्स और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स समेत 21 कंपनियों ने इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण के लिए सरकार से प्रोत्साहन को बोली लगाई हैं। इस पहल के तहत कुल 3.4 गीगावाट वार्षिक क्षमता स्थापित की जानी है। इलेक्ट्रोलाइजर का उपयोग हाइड्रोजन उत्पादन के लिए किया जाता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) ने 1.5 गीगावाट इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण क्षमता स्थापित करने के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं।

