बजाज समूह का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये पार, पांचवां सबसे बड़ा ग्रुप
मुंबई- शेयर मार्केट में तेजी के बीच बजाज ग्रुप ने 4 दिसंबर को ₹10 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आंकड़े को पार कर लिया है। इसे पार करने वाला देश का यह पांचवा बिजनेस ग्रुप बन गया है। इससे पहले टाटा, रिलायंस इंडस्ट्री, HDFC बैंक और अडाणी ग्रुप 10 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर चुके हैं।
ग्रुप की इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान बजाज ऑटो का है। इस साल ग्रुप के मूल्यांकन में कंपनी ने करीब ₹75 हजार करोड़ जोड़े हैं। इसमें दूसरे नंबर पर बजाज फाइनेंस है, जिसने 2023 में अब तक ग्रुप को करीब ₹60 हजार करोड़ का योगदान किया है।
अप्रैल के बाद से ग्रुप की मार्केट वैल्यूएशन में 41% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसमें सबसे ज्यादा योगदान करने वाली कंपनी बजाज ऑटो में भी 63% की ग्रोथ दर्ज की गई है। ग्रुप के टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे बड़ी हिस्सेदारी बजाज फाइनेंस और बजाज फिन्सर्व की है। ये इसके ₹10.01 लाख करोड़ के मार्केट कैप में ₹4.57 लाख करोड़ और ₹2.70 लाख करोड़ की हिस्सेदारी रखती हैं। जो ग्रुप के टोटल मार्केट कैप का करीब 73% है।