चाय बेचने वाली इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी दिवाली में बुलेट गिफ्ट 

मुंबई-दिवाली में कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं, जो अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली को खास बनाने की हर संभव कोशिश करती है। दिवाली पर खास तोहफा देकर ये कंपनियां कर्मचारियों को स्पेशल ट्रीटमेंट देती है। हाल ही में हरियाणा की एक फार्मा कंपनी ने दिवाली तोहफे में अपने कर्मचारियों को टाटा पंच कार गिफ्ट की। वहीं तमिलनाडु की एक चायपत्ती बेचने वाली कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में रॉयल एनफील्ड बाइक दी है। 

तमिलनाडु की कोटागिरी के चाय बगान के मालिक ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को बोनस के तौर पर रॉयल एनफील्ड बाइक गिफ्ट किया है। 190 एकड़ के चाय बगान के मालिक पी शिवकुमार ने अपने कर्मचारियों की दिवाली को और रौशन कर दिया। उन्होंने अपने कर्मचारियों को इस साल दिवाली गिफ्ट के तौर पर रॉयल एनफील्ड बाइक दी है। इसके लिए कंपनी के 15 कर्मचारियों को चुना गया है। वहीं बाकी कर्मचारियों को भी स्पेशल गिफ्ट बांटा गया है। 

2 लाख रुपये से ज्यादा की इस बाइक को उन्होंने अपने 15 से अधिक कर्मचारियों को दिवाली तोहफे के तौर पर दिया। इसमें सुपरवाइजर से लेकर स्टोरकीपर और फील्ड स्टाफ और ड्राइवर तक शामिल हैं। चाय बगान के मालिक पी शिवकुमार ने कर्मचारियों को बाइक की चाबी सौंपी और उनके साथ राइड पर भी गए। इस खास तोहफे से कर्मचारी गदगद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद से बेहतर गिफ्ट मिला है। खास गिफ्ट पाने वाले कर्मचारियों ने कहा कि कंपनीको अपनी फैमिली की तरह मानते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *