त्योहारी सीजन में अभी भी गाड़ियों पर मिल रहा है भारी भरकम डिस्काउंट
मुंबई-देश में फेस्टिव सीजन पीक पर है। इसमें व्हीकल, ज्वेलरी और अन्य चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस कारण ऑटो कंपनियां भी अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए कई फेस्टिव ऑफर देती हैं। कार कंपनियों को इस त्योहारी सीजन में पूरे साल की 25% बिक्री होने की उम्मीद है।
पहली बार उन्होंने 10 लाख से ज्यादा गाड़ियों को बेचने का लक्ष्य रखा है। पिछले त्योहारी सीजन में कंपनियों ने 9.4 लाख गाड़ियां बेची थीं। इस सीजन में आम तौर पर, हाई-एंड गाड़ियों और कम बिकने वाले मॉडल्स पर ज्यादा छूट मिलती है। पॉपुलर मॉडल्स पर कम छूट मिलती है।
ऐसे में अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम कंपनियों के ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। ये भी बताएंगे कि आप अपने लिए परफेक्ट व्हीकल कैसे चुन सकते हैं। कार कंपनियां विभिन्न मॉडलों पर करीब 25,000 रुपए से 1 लाख रुपए की छूट दे रही हैं। ये छूट 2022 के फेस्टिव सीजन से ज्यादा है। कार मॉडल और डीलरशिप लोकेशन के आधार पर, 2022 से 2023 तक छूट में औसत वृद्धि 40-50% है।
कुछ मॉडलों पर छूट 75% तक बढ़ गई है। इसी तरह टू व्हीलर कंपनियां भी डिस्काउंट दे रही हैं। कंपनियां आमतौर पर फेस्टिव सीजन में 5 तरह के डिस्काउंट ऑफर करती हैं। इनमें एक्सचेंज डिस्काउंट, फेस्टिवल डिस्काउंट, बैंक डिस्काउंट ऑफर, एक्सेसरीज डिस्काउंटऔर वारंटी एक्सटेंड ऑफर शामिल हैं।
जब भी आप डीलरशिप पर जाते हैं तो कार खरीदने में बहुत ज्यादा उत्सुकता न दिखाएं। बहुत ही नॉर्मल रहें ओर सेल्स पर्सन से बेहतर प्राइस लेने की कोशिश करें. ज्यादा इंट्रेस्ट दिखाने पर सेल्स पर्सन ज्यादा कीमत वसूलने की कोशिश कर सकता है। ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं दिखाएंगे, तो चांसेस है कि वह ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर दे।
कई बार डीलर्स के पास रूरल और अर्बन कस्टमर्स के लिए अलग-अलग ऑफर्स होते हैं, अपने सेल्स एग्जीक्यूटिव से रूरल और अर्बन ऑफर्स के बारे में जरूर पूछें। अलग-अलग डीलरशिप पर जाकर कोटेशन लें। इससे प्राइस कंपेयर करना आसान हो जाता है। जो डीलर सबसे बेहतर ऑफर दे, उसी से गाड़ी खरीदना समझदारी है।