नीता अंबानी हो गई 60 साल की, हर जगह प्रमुख चेहरे के रूप में दिखती हैं

मुंबई- नीता अंबानी देश-विदेश में जानी-पहचानी नाम हैं. चाहे बात बिजनेस के गालियारे में हो या ग्लैमर से लेकर खेल के मैदान में चर्चा की जाए, नीता अंबानी हर जगह प्रॉमिनेंट फिगर बनकर उभरती हैं। उन्होंने देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी होने के अलावा अपने दम पर अपनी स्वतंत्र पहचान भी बनाई है। 

सबसे पहले बात सोशल वर्क की. नीता अंबानी दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक कार्य संगठनों में से एक रिलायंस फाउंडेशन की अगुवाई करती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है और सबसे बड़े कॉरपोरेट घरानों में उसकी गिनती होती है. रिलायंस फाउंडेशन उसकी सीएसआर यानी कॉरपोरेट सामाजिक काम करने वाली इकाई है। नीता अंबानी कई सालों से रिलायंस फाउंडेशन के कामकाज को संभाल रही हैं। दरअसल नीता अंबानी ही रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर भी हैं। 

इसी एक बानगी हाल ही में देखने को मिली, जब चंद रोज पहले यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने सामाजिक कार्यों के लिए नीता अंबानी को सम्मानित किया. फोरम के चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कारोबार जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधियों और भारत सरकार के कई शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में नीता अंबानी को अवार्ड दिया। 

यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने बताया कि नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने शिक्षा, कला, खेल और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित किया है. फोरम के अनुसार, नीता अंबानी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली एक बिजनेस लीडर हैं। उनका काम विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और बच्चों के हितों के लिए होता है। लिंग विभाजन को पाटने और भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

इस मौके पर खुद नीता अंबानी ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन के जरिए 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाला गया है। उन्होंने कहा कि उनकी रिलायंस फाउंडेशन कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के लिए मानक स्थापित करने से बहुत पहले से कॉरपोरेट मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी को पूरा करती आ रही है। 

नीता अंबानी के कार्यों का दायरा काफी विस्तृत है। उन्होंने सामाजिक कार्यों (सीएसआर) के अलावा खेल, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में भी अहम योगदान दिया है. उन्हें हाल ही में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क के बोर्ड में मानद ट्रस्टी बनाया गया है, जो एक तरह से कला और संस्कृति में नीता अंबानी के महत्वपूर्ण योगदानों को मान्यता प्रदान करना है। इससे पहले पिछले साल मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की शुरुआत की गई, जो आर्ट एंड कल्चर के क्षेत्र पर फोकस्ड है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *