इस महीने सोना हुआ 3000 रुपये महंगा, चांदी की कीमतों में भी तेजी  

मुंबई- सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 324 रुपए बढ़कर 60,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,666 रुपए हो गई है। 

वहीं चांदी भी 356 रुपये चढ़कर 71,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,004 रुपये पर थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। 

अक्टूबर महीने में अब तक सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। इस महीने अब तक सोने के दाम में 3,169 रुपए की तेजी देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 60,888 रुपए पर है।  

वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 71,360 रुपए पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी। 

घरेलू बाजार में दिवाली तक सोने की जोरदार मांग रहेगी। फिर शादियों के सीजन में खूब सोना खरीदा जाएगा। इससे सपोर्ट मिल रहा है। पहले से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इजराइल और हमास के बीच शुरू हुए ताजा सैन्य संघर्ष पूरी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ा दी। बाजार को लगता है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ना अब बंद हो जाएगा। सोने के लिए ये सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *