जापान को पीछे छोड़ भारत बनेगा दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश 

मुंबई- भारत 2030 तक जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के अनुसार 2030 तक भारत के 7300 अरब अमेरिकी डॉलर की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। 

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार 2021 और 2022 में अर्थव्यवस्था की तेजी को भारत ने 2023 में भी जारी रखा है। 31 मार्च 2024 (FY24) में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की GDP ग्रोथ 6.2-6.3% रहने की उम्मीद है। 

इससे भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8% रही। एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार भारत की GDP 2022 में 3500 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। 

अमेरिका वर्तमान में 25500 अरब डॉलर की GDP के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन 18000 अरब डॉलर के साथ दूसरी और जापान 4200 अरब डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चौथे नंबर पर 4000 अरब करोड़ डॉलर के साथ जर्मनी बना हुआ है। वहीं भारतीय GDP का आकार 2022 तक ब्रिटेन और फ्रांस की GDP से भी बड़ा हो चुका था। भारत की GDP अभी 3500 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ 5वें नंबर पर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *