ट्राईडेंट समूह पर आयकर विभाग का छापा, देश के कई स्थानों पर पड़ा छापा 

मुंबई। देश की बड़ी टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। कंपनी के कई ऑफिस लोकेशनों पर आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी पहुंचे हैं। आयकर विभाग ने ग्रुप के देशभर में स्थित कई ऑफिसों पर रेड की है। 

बता दें, ट्राइडेंट ग्रुप ऊन, होम टेक्सटाइल, पेपर-स्टेशनरी, केमिकल्स वगैरह की एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसके मध्य प्रदेश, बुधनी, बरनाला और धौला और पंजाब में कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। 

बता दें, करीब एक साल पहले ट्राइडेंट ग्रुप करोड़ो के हेरफेर के मामले में चर्चा में आया था। कंपनी के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हरविंदर सिंह गिल ने 16 अप्रैल 2019 से 17 फरवरी 2022 के बीच 8 करोड़ गबन कर लिए। इस पता कंपनी द्वारा कराए गए ऑडिट में चला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *