इंडस टावर ने कहा, बकाया चुकाओ नहीं तो बंद कर देंगे वोडाफोन की सेवाएं
मुंबई- टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को लेकर बड़ी खबर है। इंडस टावर ने टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI को एक लेटर लिखा है, इस लेटर में वोडाफोन-आइडिया की कुछ सेवाएं बंद करने की बात कही गई है।
इंडस टॉवर ने कहा है कि कंपनी के बकाये पेमेंट के चलते उसे वोडाफोन आइडिया की कुछ सेवाएं रोकनी पड़ सकती हैं। इसी के साथ लेटर में ये भी कहा गया है कि अगर जल्द ही वोडाफोन बकाया नहीं चुकाती है तो उसके लिए इंडस टॉवर कानूनी रास्ते पर जाने का भी विचार कर रही है।30 सितंबर 2023 तक ब्याज समेत 7,864.5 करोड़ रुपए बकाया है।
कंपनी ने कहा है कि वोडाफोन लगातार बकाया चुकाने में देरी कर रही है। जिसकी वजह से कंपनी के कैश फ्लो पर असर पड़ा रहा है। इसी कारण से कंपनी को वित्तीय और ऑपरेशनल चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसे में आशंका है कि अगर देश की सबसे बड़ी मोबाइल-फोन टावर कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) को अपनी सेवाएं रोक देती है तो इसका सीधा असर Vi के 22.83 करोड़ ग्राहकों पड़ सकता है।