जवान बनने के लिए बेच दी 700 करोड़ की कंपनी, रोज खाता है 100 गोलियां 

मुंबई- अमेरिकी अरबपति ने हमेशा जवान बने रहने के लिए अपनी 700 करोड़ रुपये की कंपनी बेच दी। यह कहानी है अमेरिका के टेक मिलेनियर ब्रायन जॉनसन की, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। ब्रायन जवान बने रहने की अपनी कोशिशों को लेकर अक्सर में चर्चा में रहते हैं। लोग उम्र को मात देने के लिए जीवनशैली में सुधार करते हैं, खान-पान को बेहतर बनाते हैं और योग-अभ्यास का सहारा लेते हैं। 

ब्रायन इस मामले में आम लोगों से कई कदम आगे चल रहे हैं। वे जवान बने रहने के लिए हर रोज 111 गोलियां (टैबलेट) खाते हैं। इस बात का खुलासा खुद ब्रायन ने ही किया है। टाइम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे जवान दिखने और बने रहने के लिए बड़ी मेहनत करते हैं। इसके लिए वे स्वास्थ्य को मॉनिटर करने वाली कई मशीनों का सहारा लेते हैं। ये मशीनें भी आम नहीं हैं. जैसे- वे एक बेसबॉल कैप पहनते हैं, जिससे उनकी खोपड़ी पर लाल रौशनी पड़ती रहती है।  

वे एक जेटपैक के साथ सोते हैं, जिसमें नींद के दौरान शरीर की गतिविधियां मॉनिटर करने वाला मशीन अटैच रहता है। वे नियमित तौर पर अपना स्टूल सैंपल कलेक्ट करते रहते हैं। उसी इंटरव्यू में ब्रायन ने बताया कि वह फिट रहने और उम्र को मात देने के लिए रोज 111 गोलियां खाते हैं।  

बताया जाता है कि ब्रायन उम्र को मात देने वाले अपने उपायों पर हर साल 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 16.5 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। दरअसल ब्रायन चाहते हैं कि वे न सिर्फ 18 साल के युवा की तरह दिखें, बल्कि उनके शरीर के अंग 18 साल के युवा की तरह ही काम करें। ब्रायन की उम्र अभी 46 साल हो चुकी है। 

ब्रायन की अजीबोगरीब आदतें इतनी ही नहीं हैं। उन्होंने अपने टीन एज बेटे से खून को एक्सचेंज कराया था। वे लगातार एमआरआई और बॉडी फैट स्कैन जैसे जांच कराते रहते हैं. 30 डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी करती है। उनका ड्राइव करने का तरीका भी विचित्र है। अपनी कार में बैठने पर वह पहले दोहराते हैं कि कार चलाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। उसके बाद वह बेहद धीमी गति में कार लेकर निकलते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *