अदाणी समूह में फ्रांस की टोटल एनर्जी कर सकती है 6,000 करोड़ रुपये निवेश
मुंबई- गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप को जल्दी ही करीब 6,000 करोड़ रुपये का चेक मिल सकता है। फ्रांस की कंपनी टोटलएनर्जीज एक बार फिर अडानी ग्रुप में निवेश की तैयारी में है। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में टोटलएनर्जीज कर सकती है। जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप और फ्रांसीसी कंपनी के बीच यह पहली बड़ी होगी।
पिछले साल फ्रेंच कंपनी ने अडानी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी बिजनस कंपनी ANIL में निवेश करने की घोषणा की थी। लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण इस निवेश को रोक दिया था। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि हाल के दिनों में कुछ हद तक इसकी भरपाई हो चुकी है
सूत्रों के मुताबिक टोटल अपने क्लीन एनर्जी के पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह अडानी ग्रीन के प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सकती है। फ्रेंच कंपनी अडानी ग्रुप में करीब 70 करोड़ डॉलर यानी करीब 58 अरब रुपये का निवेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक अभी इस बारे में बातचीत चल रही है। अडानी ग्रुप और टोटल के प्रतिनिधियों ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। अगर यह डील होती है तो इससे टोटल को भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिलेगा जबकि अडानी ग्रुप को और प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए फंड मिलेगा। इससे अडानी ग्रीन में टोटल की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। अभी उसकी कंपनी में 19.75% हिस्सेदारी है।
साल 2019 में टोटल ने 60 करोड़ डॉलर में अडानी गैस लिमिटेड में 37.4 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी। इसी तरह साल 2021 में कंपनी ने अडानी ग्रीन में 20 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी। साथ ही उसने अडानी ग्रीन के कुछ सोलर फार्म्स में 50 परसेंट तक हिस्सेदारी खरीदी दी। यह डील करीब 2.5 अरब डॉलर में हुई थी जो भारत में सबसे बड़े विदेशी निवेश में से एक है। 2022 में अडानी ग्रीन में टोटल के निवेश की वैल्यू 10 अरब डॉलर पहुंच गई थी। टोटल और अडानी ग्रुप ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़ी परियोजनाओं में बड़ा निवेश करने की तैयारी में थे। लेकिन जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद टोटल ने अपनी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अडानी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी बिजनस में 70 अरब डॉलर के निवेश की योजना है।