चालू वित्त वर्ष में 8-13 फीसदी तक बढ़ सकती है हवाई यात्रियों की संख्या 

मुंबई। चालू वित्त वर्ष में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 8 से 13 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। इससे विमानन कंपनियों के घाटे में कमी आएगी। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा, वित्त वर्ष 2024 में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्री यातायात में निरंतर सुधार रहेगा। 

एजेंसी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में तेजी से सुधार के बाद वित्त वर्ष 2024 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 15 से 15.5 करोड़ तक पहुंच सकती है। वित्त वर्ष 2020 में (कोरोना से पहले) 14.2 करोड़ की तुलना में यह ज्यादा होगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 6.32 करोड़ रही है। एक साल पहले के 5.26 करोड़ से यह 20 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त वर्ष 2020 के पहले पांच महीने में यह संख्या 5.89 करोड़ थी। भारतीय कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या वित्त वर्ष 2023 में कोरोना के पहले से ज्यादा हो गई है। चालू वित्त वर्ष में यह संख्या 2.5 से 2.7 करोड़ के बीच रह सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *