अगस्त में जीएसटी से सरकार को मिला 1.59 लाख करोड़, 11 पर्सेंट ज्यादा 

मुंबई- सरकार ने अगस्त 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1,59,069 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी अगस्त 2022 के मुकाबले 11% ज्यादा है। तब GST से 1.43 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले जुलाई में सरकार ने 1.65 लाख करोड़ रुपए और जून में 1.61 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन किया था। 

अगस्त में लगातार 6वीं बार ऐसा है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि, अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में हुआ था, जब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 18 महीने से देश का GST कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है। 

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘अगस्त 2023 में GST रेवेन्यू ₹1,59,069 करोड़ रुपए रहा है। इसमें CGST 28,328 करोड़ रुपए, SGST 35,794 करोड़ रुपए, IGST 83,251 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 43,550 करोड़ रुपए सहित) और सेस 11,695 करोड़ रुपए रहा है। सेस में माल के आयात से मिले 1,016 करोड़ रुपए शामिल हैं।’ 

वित्त वर्ष 2023-24 यानी पिछले पांच महीने में अब तक टोटल 8.3 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो इसमें टोटल 18.10 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था। 

अगस्त 2023 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 23% बढ़कर 23,282 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 11,116 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और गुजरात 9,765 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *