110 साल की उम्र में इस चाचा ने 55 साल की महिला के साथ की चौथी शादी 

मुंबई- एक पैर कब्र में फिर भी पाकिस्तान के चाचा शादी पर शादी कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां 110 साल की उम्र में एक व्यक्ति ने चौथी शादी कर ली है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही शादियों के बारे में बताने वाले हैं। जो उम्र के साथ ही शादियों के नंबर में भी आगे रहे हैं।  

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में 110 साल के अब्दुल हन्ना ने 55 साल की महिला से चौथा निकाह किया है। अब्दुल के निकाह का विडियो वायरल हैं, जिसमें वह चौथी पत्नी को गुलाब से सजा कंगन पहनाते नजर आ रहे हैं। अब्दुल ने कहा कि अकेलापन बांटने के लिए यह निकाह किया है। वैसे, अब्दुल के परिवार में 84 सदस्य पहले से हैं। पहली तीन शादियों से 12 बच्चे हैं। इनमें 6 बेटे और 6 बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र 70 साल है। वह पिता की चौथी पत्नी से 15 साल बड़ा है। 

अब्दुल हन्ना से चंद दिन पहले ही पाकिस्तान में 95 साल की व्यक्ति ने दूसरा निकाह कर लिया। 95 साल की उम्र में खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के बेटे ने अपने पिता के लिए दुल्हन खोजी है। मोहम्मद जकारिया की दूसरी दुल्हन भी विधवा है। सोशल मीडिया पर मैरिज सर्टिफिकेट साइन करते हुए मोहम्मद जकारिया की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

हाल ही में सऊदी अरब में एक में एक शेख ने पांचवीं शादी की। 90 साल की उम्र में दूल्हा बनने वाले शख्स का नाम नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी है। इस शादी के साथ ही नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी सऊदी अरब में सबसे ज्यादा उम्र में शादी करने वाले शख्स बन गए हैं। अपनी इस शादी के बाद ओताबी ने बताया कि वो आगे और भी निकाह करना चाहता है। 

फरवरी में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 70 साल के व्यक्ति ने 75 साल की महिला के साथ शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात वृद्धाआश्रम में हुई थी। यही से दोनों को एक दूसरे को पसंद करने लगे। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।  

1950 से 1980 के बीच तमिल सिनेमा के सबसे रोमांटिक हीरो रहे जेमिनी गणेशन ने तीन शादियां की थीं। उन्होंने अपनी तीसरी शादी 78 साल में की थी। इस बार उन्होंने अपने से 36 साल छोटी लड़की से शादी की थी। जिसकी चर्चा खूब हुई थी। 

पिछले साल मार्च में पंजाब में 70 साल की आयु में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने दूसरी शादी कर ली। ये शादी पिछले साल 6 मार्च को हुई। साल 2021 में रामपुर के शमी अहमद का निकाह भी काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने 90 साल की उम्र में 75 साल की महिला से निकाह कर लिया था। बता दें अहमद पर पांच बेटियों की जिम्मेदारी थी। जिसके लिए उन्हें एक पार्टनर की जरूरत थी। ये मामला यूपी के रामपुर के भोटा थाना क्षेत्र का था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *