किसी महल से कम नहीं है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का घर, ये है हाल
मुंबई- दिग्गज अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का घर किसी महल से कम नहीं है। मुंबई में ईशा अंबानी और आनदं पीरामल का एक सी-फेसिंग बंगला है। इसकी कीमत करोड़ों रुपयों में है। इसे खासतौर से 3डी डायमंड थीम में डिजाइन किया गया है। इसका नाम गुलिता है।
बता दें कि ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में दिग्गज उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी। आनंद के माता-पिता ने ईशा अंबानी को शादी के गिफ्ट के तौर पर यह बंगला दिया था। यह इतना खूबसूरत है कि इसे देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।
गुलिता देखने में काफी शानदार है। यह अल्ट्रा लग्जरी बंगला करीब 50 हजार वर्ग फुट का है। इसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपये है। इस महल में तीन बेसमेंट, कई डाइनिंग रूम और एक आउटडोर स्विमिंग पूल और एक ऊंची छत वाला विशाल हॉल भी है।
इस घर को रॉयल टच दिया गया है। इसके लिए इसे व्हाइट और ऑफ व्हाइट कलर के साथ लाइटिंग से सजाया गया है। घर की लाइट्स ऑन होते ही यह हीरे जैसा चमकता हुआ नजर आता है। इसका डिजाइन बहुत खास है।
डायमंड-थीम पर बने इस बंगले में विशेष रूप से एक डायमंड रूम बनाया गया है। इसमें एक स्विमिंग पूल, एक मंदिर कक्ष, तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग के साथ बहुत सारी सुख-सुविधाएं हैं। इन सभी कमरों के साथ-साथ इसके हर फ्लोर पर सर्वेंट क्वार्टर भी हैं।
इस बंगले से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है। समुद्र के सामने वाला बंगला अंबानी के एंटीलिया की तरह ही डीलक्स है। यह भी एंटीलिया की तरह देश के सबसे चर्चित घरों में से एक है। यह देश के महंगे घरों में से एक है। इसे बकिंघम पैलेस के बाद दुनिया की सबसे मूल्यवान आवासीय संपत्ति माना गया है।
ईशा अंबानी के इस महल में रखी हर एक चीज शाही झलक पेश करती है। इस घर का लिविंग रूम काफी खास है। यह राजशाही अहसास कराता है। घर के सभी कमरों में ताजे फूलों के फूलदान रखे होते हैं।
इस महल में बेहद शानदार झूमर लगे हुए हैं। इस पांच मंजिला घर में सफेद रंग के फर्नीचर बेहद खास हैं। इस पूरे घर को सजाने में कांच का काफी इस्तेमाल किया गया है। इस महल में हर फ्लोर पर अलग-अलग गेस्ट रूम बनाए गए हैं।