रिलायंस जियो की नोकिया के साथ होगा 14000 करोड़ रुपये का सौदा 

मुंबई- रिलायंस जियो एक और बड़ी डील करने जा रहा है। मुकेश अंबानी टेलीकॉम सेक्टर में अपनी धाक को और मजबूत करने के लिए अब नोकिया के साथ समझौता करने जा रहे हैं। भारत में हाई स्पीड 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए रिलायंस जियो और नोकिया डील करने जा रहा है। दोनों कंपनियों के बीच करीब 14 हजार करोड़ रुपये की डील होने जा रही है। इस डील के तहत रिलायंस नोकिया से 5G डिवाइस खरीदेगी। 

दोनों कंपनियों के बीच यह समझौता अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इस डील के बाद जियो के यूजर्स को 10 गुना हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड में हेलसिंकी के पास नोकिया के मुख्यालय में डील साइन हो सकती है। दरअसल रिलायंस इस साल क अंत तर भारत में हाई स्पीड 5G नेटवर्क को शुरू करना चाहता है। इसलिए कंपनी ने नोकिया के 5जी डिवाइस की डील की है। नोकिया से पहले रिलायंस स्वीडन की कंपनी एरिक्सन के साथ भी 5जी डिवाइस के लिए डील कर चुका है। 

कंपनी ने इस डील के लिए HSBC, जेपी मॉर्गन और सिटी ग्रुप जैसे वैश्विक बैंकों से लोन की प्लानिंग कर ली है। इस डील के बाद जियो ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। गौरतलब है कि रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। साल 2016 में लॉन्च होने के बाद से जियो ने अपने ऑफर्स के दम पर बड़ा कस्टमर्स बेस तैयार कर लिया है। वर्तमान में जियो के पास 43.52 करोड़ यूजर्स है। वहीं एयरटेल के पास 37.09 करोड़, वीआई के पास 23.37 करोड़ और BSNL के पास 10.28 करोड़ यूजर्स हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *