ये हैं 24 साल की मोहतरमा, 1,649 करोड़ रुपयों की हैं मालकिन, जानिए कौन हैं
मुंबई- इन दिनों एक भारतवंशी का घर दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्विट्जरलैंड में रहने वाले भारतीय अरबपति पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल ने दुनिया का सबसे महंगा घर खरीद लिया है। इस घर की कीमत 1649 करोड़ रुपये है।
दुनिया के 10 सबसे महंगे और शानदार घरों में शामिल ये बगंला उन्होंने अपनी बेटियों के लिए खरीदा है। उन्होंने करोड़ों का ये घर अपनी दोनों बेटियों को तोहफे के तौर पर दे दिया। इसकी कीमत के साथ-साथ इसकी खूबसूरती ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसके साथ दी उनकी बेटी वसुंधरा ओसवाल के बारे में लोग खूब सर्च कर रहे हैं। 24 साल की उम्र में उन्होंने कारोबार जगत में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
ओसवाल कपल ने अपने लग्जरी बंगले का नाम ‘विला वारी’ रखा है। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों वसुंधरा और रिद्धी के लिए ये बंगला तोहफे के तौर पर खरीदा है। उनका ये विला स्विट्जरलैंड के विला गिंगिन्स के स्विस गांव में वाउद के कैंटन में स्थित है। 40,000 वर्ग मीटर में फैला ये बंगला बर्फ से ढकी ब्लैंक पर्वत और बहती नदी के किनारे बना है। यह बंगला वसुंधरा ओसवाल के काफी करीब है। वसुंधरा ने 24 साल की उम्र में कारोबार जगत में बड़ी कामियाबी हासिल कर ली है।
ओसवाल समूह की वंशज वसुंधरा पंकज ओसवाल और राधिका ओसवाल की बेटी हैं। साल 1999 में उनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, लेकिन दो साल बाद ही वो अपने पेरेंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गईं। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस ज्वाइंन कर लिया। उनकी भूमिका में निवेश एजेंसी और वित्त प्रबंधन शामिल हैं।
वसुंधरा कंपनी के एक्सपेंशन प्लान को लीड करती हैं। उन्होंने कंपनी के कर्ज को कम करने के लिए काफी मदद की। साल 2020 में उन्हें कंपनी के बोर्ड में शामिल किया गया। कंपनी का नेतृत्व करने वाली वह पहली महिला बनी हैं। वसुंधरा एक्सेस मिनिरल्स की महानिदेशक होने के साथ-साथ पूर्वी अफ्रीका के सबसे बड़े इथेनॉल संयंत्रों में पीआरओ इंडस्ट्रीज पीटीई लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक भी हैं।
उनके पिता पंकज ओसवाल की गिनती बड़े कारोबारियों के तौर पर होती है। रिपोर्ट के अनुसार, वसुंधरा के परिवार की अनुमानित कुल संपत्ति 24,600 करोड़ रुपये है। हालांकि उनका परिवार कई वित्तीय धांधली में भी फंसा रहा। उनके पिता के नाम पर कई विवाद जुड़े हैं।