आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी को जब ऊबर की कार से करनी पड़ी यात्रा 

मुंबई-दिग्गज अरबपति आनंद महिंद्रा हाल ही में एक फोटो पोस्ट कर एक दिलचस्प किस्सा बताया है। फोटो में मुकेश अंबानी भी नजर आ रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने बताया है कि क्यों दुनिया के दो अमीर लोगों को कैब बुक करने के लिए मजबूर होना पड़ गया।  

दरअसल मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा की शटल गाड़ी छूट गई थी। इस वजह से दोनों को अमेरिका में लौटते वक्त ऊबर बुक करने की जरूरत पड़ गई थी। इस बीच भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स ने उन्हें लिफ्ट दी और उनकी डेस्टिनेशन तक पहुंचा। 

अगर दूसरे शहर में अचानक अपना कोई जान पहचान का मिल जाए तो चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वॉशिंगटन में कैब बुक करने के दौरान दोनों की मुलाकात भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स से हो गई। आनंद महिंद्रा ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि वो मुकेश अंबानी और यूएस के सेक्रेटरी फॉर कॉमर्स से बात कर रहे थे। इस बीच उनकी शटल छूट गई। वह ऊबर बुक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सुनीता विलियम्स दिख गईं। 

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा प्रधानमंत्री मोदी के साथ वॉशिंगटन में गए थे। ये ऑफिशल डिनर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मोदी के स्वागत में होस्ट किया था। इस स्टेट डिनर में भारत के कई प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसमें अंबानी परिवार के अलावा, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी, सत्या नडेला और इंदिरा नूयी भी शामिल हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *